आम जन से अपील, सुशासन तिहार में क्षेत्रीय समस्या का ज्यादा से ज्यादा करें, आवेदन – युधिष्ठिर नायक

BIRENDRA KUMAR SEN

June 6, 2026

आम जन से अपील, सुशासन तिहार में क्षेत्रीय समस्या का ज्यादा से ज्यादा करें, आवेदन – युधिष्ठिर नायक

सोनाखान/बलौदाबाजार– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोना खान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने पूरे वनांचल क्षेत्र के आमजन एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि, सुशासन तिहार की अंतिम चरण में दिनांक 10/6/26 को ग्राम पंचायत राजादेवरी में होना सुनिश्चित हुआ है, इस दिन आप सब ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और अपनी समस्त समस्याओं का आवेदन देकर निराकरण कराए, इस सुशासन तिहार में शासन के समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे,

जैसे मुख्य समस्याओं में बया से राजा देवरी होते हुए सोनाखान पहुंच मार्ग, सालिहा से बिलारी होते हुए बानीखार पहुंच मार्ग, निठौरा से कुसगढ़ भानपुर होते हुए विजयमॉल पहुंच मार्ग, प्रमुख है

वनांचल क्षेत्र में अस्पताल तो है, लेकिन डाक्टर नहीं है, जहां है वहां के डाक्टर हफ्ता दिन पंद्रह दिन गायब रहते है, कुछ कहने पर मंत्री तक पहुंच बात कर पल्ला झाड़ते हैं
पी एम आवास जब किसान मजदूर को मिला है तो, उसके निर्माण में रेती धुलाते समय बन विभाग, पुलिश विभाग, माइनिंग विभाग द्वारा पकड़ लिया जा रहा है, और कई प्रकार से परेशान करते है
वनांचल क्षेत्र में अवैध दारू की बिक्री खुलेआम चल रही है, शासन प्रशासन सुस्त नजर आ रही है जिससे आए दिन विवाद हो रही है और माता बहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

क्षेत्र के किसान मजदूर साथियों को खाद बीज पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रही है, पेट्रोल डीजल की दिक्कत हो रही है, आए दिन चौक चौराहों पर SP और कोर्ट के आदेश आया है कहकर चेकिंग की जा रही है, इस प्रकार के समस्त समस्याओं का हल और जानकारी आवेदन देकर किया जा सकता है
छात्र छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र, किसानों को बी 1 खसरा, नकल, पटवारी प्रतिवेदन, आदि कई प्रकार के समस्याओं को आवेदन देकर निराकरण कराए जाएंगे
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने समस्त ग्रामीण जन से अपील करते हुए निवेदन किया है कि आपके व्यक्तिगत समस्या, जन हित कार्य, सार्वजनिक समस्या सबका आवेदन दें और निराकरण कराये

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment