
रोहांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रोहांसी मंडल द्वारा भाजपा कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिव यदु, मंडल महामंत्री मोहन साहू, भाजयुमो जिला मंत्री कौशल साहू, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार साहू एवं विमल साहू, भाजयुमो रोहांसी मंडल अध्यक्ष लखन यादव, अजा मोर्चा अध्यक्ष ईश्वर बघेल, पार्षद बुधारू साहू, प्राधिकृत अधिकारी बिहस कुमार कलिहारी, लखन साहू, हेमकिशन साहू, हरिकीर्तन यादव सहित भाजपा रोहांसी मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।