साहू समाज युवा प्रकोष्ठ ने किया पौधरोपण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण का दिया संदेश।

MOTI LAL

June 8, 2026

कसडोल। साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के आह्वान पर रविवार को नगर के गार्डन परिसर में युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नागेश्वर साहू के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। साथ ही जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए वर्षा जल संचयन और जल के सदुपयोग का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

जिलाध्यक्ष नागेश्वर साहू ने कहा कि बढ़ते तापमान और जल संकट को देखते हुए पौधरोपण अब केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी बन गया है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का दायित्व निभाना चाहिए।

युवा सक्रिय पार्षद भानु प्रताप साहू ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया तथा हरियाली बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।

कार्यक्रम में साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नागेश्वर साहू, पार्षद भानु प्रताप साहू, सुंदर साहू, संजय साहू, नीरज साहू, गोपाल साहू, कमल साहू, मनीष साहू, सूर्या साहू, बंटी साहू, अनुराग साहू, धनंजय साहू, संजय साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment