अभाविप कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को किया नमन, समानता व विकसित भारत का लिया संकल्प

SARJU PRASAD SAHU

April 15, 2026

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ 14 अप्रैल को भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मनेंद्रगढ़ के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब का जन्मदिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया और समाज के लिए उनके द्वारा किए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया।  कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को केवल औपचारिकता न मानकर प्रेरणा दिवस के रूप में लेते हुए बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपने जीवन में सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की स्थापना के लिए संघर्ष किया, जो आज भी पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर नगर सह मंत्री महेश कौशिक ने कहा कि बाबा साहेब का जन्मदिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपनाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि यदि हमें सशक्त, समतामूलक और विकसित भारत का निर्माण करना है, तो डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलना होगा। उन्होंने यह भी जोर दिया कि विकसित राष्ट्र वही है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, समान अधिकार और सम्मान मिले तथा समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो। युवाओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वे बाबासाहेब के विचारों को अपने जीवन में उतारें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता और राष्ट्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर महाविद्यालय प्रमुख राजबली सिंह, समय लाल, रामनरेश, राघव प्रताप, शिवरतन, इंद्रपाल सिंह, मार्टिन कुजूर, विजय सिंह, रवि सोनवानी, सुरेश सिंह, गोपाल सिंह, सुरेश, सुनील सिंह, रामानुज, जगदेव सिंह, राजकुमार एवं भारत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment