पटवारियों की मांगों के समर्थन में उतरी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, छत्तीसगढ़िया समाज के अपमान पर मधुबाला गिरी के खिलाफ थाने में शिकायत,

BHUPENDRA SINHA

November 21, 2026

गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर किए जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला गरियाबंद ने समर्थन दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने आंदोलनरत पटवारी संघ के प्रति अपना समर्थन जताते हुए उनकी मांगों को जायज बताया।

वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर बिहार की बताई जा रही युवती मधुबाला गिरी द्वारा छत्तीसगढ़िया समाज के प्रति कथित रूप से की गई अपमानजनक एवं धमकीपूर्ण टिप्पणी को लेकर संगठन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती द्वारा छत्तीसगढ़िया समाज के लोगों को कथित तौर पर ‘जाहिल-गंवार’ और ‘अनपढ़’ कहने के साथ ही चप्पल से मारने जैसी धमकीपूर्ण भाषा का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है। इस तरह की टिप्पणी से छत्तीसगढ़िया समाज के मान-सम्मान, स्वाभिमान और भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला गरियाबंद के पदाधिकारी व अन्य खंड के पदाधिकारी थाना प्रभारी गरियाबंद से मिले और संबंधित मामले में शिकायत प्रस्तुत कर वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच तथा दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी, महतारी, भाषा, संस्कृति और छत्तीसगढ़िया समाज के स्वाभिमान का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी समाज के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने और धमकीपूर्ण भाषा का इस्तेमाल करने का अधिकार किसी को नहीं है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment