ग्राम कुशगढ़ में निषाद समाज के सामाजिक भवन का भूमि पूजन, विधायक कविता प्राण लहरे हुईं शामिल – युधिष्ठिर नायक

BIRENDRA KUMAR SEN

November 22, 2026

ग्राम कुशगढ़ में निषाद समाज के सामाजिक भवन का भूमि पूजन, विधायक कविता प्राण लहरे हुईं शामिल – युधिष्ठिर नायक

बिलाईगढ़/कुशगढ़–बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वनांचल सोनाखान परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुशगढ़ में निषाद केवट समाज (देवरी राज) के तत्वावधान में सामाजिक भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की विधायक कविता प्राण लहरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और विधिवत पूजा-अर्चना कर सामाजिक भवन का भूमि पूजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक लोकनृत्यों के साथ हुई, जहां निषाद समाज के सदस्यों द्वारा कर्मा पार्टी और सुवा पार्टी के माध्यम से मुख्य अतिथि विधायक कविता प्राण लहरे का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात रामायण पाठ व पूजा-अर्चना कर क्षेत्र और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

भूमि पूजन के बाद आयोजित सामाजिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कविता प्राण लहरे ने समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया और सामाजिक भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को मिलने वाली सुविधाओं पर अपने विचार रखे। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने किया।

इस भव्य आयोजन में विधायक कविता प्राण लहरे के साथ युधिष्ठिर नायक (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान), सरपंच तारा मिनिकेतन खंडहरे, बबलू खान, कृष्णचंद पटेल, मुरलीधर मिश्रा, जान मोहम्मद खान, धनीराम नाग, बिहारी पटेल, दिगेश यादव, प्रेमलाल पटेल, हेमलाल पटेल, मोहन निषाद, सुखलाल निषाद, योमिद्दीन खान, सोनू कोसले, भागीराम चौहान, भारत लाल पटेल, जगतराम साहू, आशीष यादव, गोपी कोयल, कुंज राम निषाद, आभारण सिंह, रंजीत सिंह, जागेश्वर साहू, कलप राम बंजारा, जय नारायण पटेल, जय कुमार, फिरते निषाद, मिलन निषाद, जोहान निषाद, बट्टू लाल निषाद, संपत लाल, ओमप्रकाश निषाद, धनीराम निषाद, संतोष, दशरथ, यशवंत, छेदीलाल, रामवतार, बरातू, होरीलाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामवासी, माताएं-बहनें एवं समाजजन उपस्थित रहे। सभी की सक्रिय भागीदारी से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment