बलौदाबाजार प्रेस क्लब परिवार ने केक काटकर मनाया पत्रकार दलजीत सिंह चावला का जन्मदिन

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

October 13, 2026

बलौदाबाजार
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले, दैनिक समाचार पत्र हरिभूमि के जिला प्रमुख एवं बलौदाबाजार प्रेस क्लब के सचिव दलजीत सिंह चावला का जन्मदिन मंगलवार 13 तारीख कों प्रेस क्लब परिसर में सादगीपूर्ण एवं आत्मीय माहौल में केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।

दलजीत सिंह चावला प्रेस क्लब के उन महत्वपूर्ण सदस्यों में शामिल हैं, जिनकी भूमिका केवल एक पद तक सीमित नहीं, बल्कि संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और सामूहिक गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण है। सचिव जैसे जिम्मेदारीपूर्ण पद पर उनकी भूमिका प्रेस क्लब की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखने और सदस्यों के बीच संवाद एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने में अहम मानी जाती है। पत्रकारिता के अपने दायित्वों के साथ संगठन के प्रति उनकी सक्रियता उन्हें क्लब परिवार में विशिष्ट स्थान प्रदान करती है।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेश गनशानी ने कहा कि दलजीत सिंह चावला प्रेस क्लब परिवार के ऐसे आत्मीय और समर्पित साथी हैं, जिनकी उपस्थिति संगठन को संबल और संबंधों को मधुरता प्रदान करती है। सचिव के रूप में उनकी निष्ठा, सहयोग एवं कर्तव्यपरायणता क्लब की एकजुटता को सुदृढ़ करती है।

जन्मदिन का यह आयोजन भले ही सादगीपूर्ण रहा, लेकिन इसमें साथियों का स्नेह और सम्मान साफ झलकता दिखाई दिया। बलौदाबाजार प्रेस क्लब की यही विशेषता उसे केवल पत्रकारों का संगठन नहीं, बल्कि आपसी आत्मीयता, सहयोग, सम्मान और सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाला एक परिवार बनाती है। सदस्यों के विशेष अवसरों को मिलकर मनाने की परंपरा संगठन की एकता और अखंडता को और अधिक मजबूत करती है।

इस दौरान सह सचिव विजय शंकर तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश्वर गिरी, राघवेंद्र सिंह, लकेश बघेल, मिथलेश वर्मा,राजकुमार वलेचा, आभाष शर्मा, शंकर दुलानी, लकेश्वर बघेल, मोहित मरकाम,पुष्पकांत मेजर सहित प्रेस क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने केक काटकर दलजीत सिंह चावला को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment