पिथौरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: टुल्लू पंप चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान व बाइक जब्त

BIRENDRA KUMAR SEN

October 13, 2026

पिथौरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: टुल्लू पंप चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान व बाइक जब्त

महासमुंद / पिथौरा: थाना पिथौरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टुल्लू पंप चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का टुल्लू पंप और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भिथीडीह निवासी प्रार्थी परशुराम कनौजे (45 वर्ष) ने थाना पिथौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 अक्टूबर 2026 की शाम (लगभग 5:00 से 7:30 बजे के बीच) उनके घर की बाड़ी में लगा 1.5 एचपी क्षमता का लुबी कंपनी का टुल्लू पंप (कीमत लगभग ₹7,000) किसी ने चोरी कर लिया है। प्रार्थी ने यशवंत यादव और डायमंड बरिहा पर चोरी का संदेह जताया था।

प्रार्थी की लिखित शिकायत के आधार पर पिथौरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 261/26, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की और संदेहियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने संदेही यशवंत यादव और डायमंड बरिहा को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपने एक अन्य साथी जीवन यादव के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके संयुक्त कब्जे से चोरी किया गया 1.5 एचपी का टुल्लू पंप (कीमती करीब ₹7,000) बरामद किया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर वाली बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल को भी गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 13 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले के तीसरे फरार आरोपी जीवन यादव (निवासी भिथीडीह) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. यशवंत यादव (35 वर्ष), पिता संतराम यादव, निवासी अर्जुनी, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद।
  2. डायमंड बरिहा (27 वर्ष), पिता बुधराम बरिहा, निवासी अर्जुनी, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment