रायपुर।
जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाली कोरबा जिले के पाली-तानाखार क्षेत्र के ग्राम केराकछार की संजू देवी यादव ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। स्वर्ण पदक जीतने के बाद संजू देवी ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजू देवी को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए सम्मानित किया और ₹51 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संजू देवी ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प से देश के साथ छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
ग्राम केराकछार जैसे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच तक पहुंची संजू देवी की उपलब्धि ने यह साबित किया है कि प्रतिभा और मेहनत को सही अवसर मिले तो ग्रामीण अंचल के खिलाड़ी भी देश के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने संजू देवी से एशियन गेम्स के अनुभव और भारतीय महिला कबड्डी टीम के प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा की। राज्य सरकार की ओर से घोषित प्रोत्साहन राशि संजू देवी की उपलब्धि के सम्मान के साथ प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Related posts:

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधा, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं क...

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ₹3100 मूल्य से किसानों के चेहरे खिले, महिला किसान मीना साहू ने बयां की खुशी
