छुरा /गरियाबंद:- शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदी संकुल केन्द्र -छुरा ब विकासखण्ड-छुरा जिला-गरियाबंद के कबाड़ से जुगाड़ नवाचारी, मुख्यमंत्री शिक्षक गौरव अलंकृत, विज्ञान प्रदर्शनी में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित व राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक सुदामा प्रसाद लोधी को छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष्य में 26 सितंबर 2026 को कलिंगा यूनिवर्सिटी,नया रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित एजुकेशन स्कलप्टर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा आयोग के अध्यक्ष श्री सुधीर गौतम जी एवं कलिंगा यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ संदीप गांधी जी के करकमलों से प्रदान किया गया ।
शिक्षक सुदामा प्रसाद लोधी ने इस उपलब्धि के लिए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करने वाली संस्था एम. डी. एजुकेशन सोसायटी सरायपाली के प्रति हृदय से आभार से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का नहीं, बल्कि उन सभी विद्यार्थियों, पालकों, विद्यालय परिवार, सामाजिकगण, शिक्षकों, अधिकारियों ,रिश्तेदारो,जनप्रतिनिधियों ,सहयोगियों और शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच रखने वाले लोगों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सम्मान उनके लिए मंजिल नहीं बल्कि और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा एवं जिम्मेदारी है उनका प्रयास आगे भी ग्रामीण एवं सुदुर आदिवासी वनांचल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार, शारीरिक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अवसर और प्रत्येक प्रतियोगिता में सहभागिता व आत्मविश्वास प्रदान करना रहेगा ।
इस उपलब्धि पर इन्होंने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया,
जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चन्द्राकर, जिला सहायक परियोजना अधिकारी बुध्दविलास सिंह,जिला मिशन समन्वयक शिवेश कुमार शुक्ला, जिला सांख्यिकी अधिकारी श्याम चन्द्राकर, जिला नोडल ज्ञानेंद्र शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी किशुन मतावले,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिन्हा,बी आर सी महेश कुमार सिन्हा, नगर पंचायत छुरा अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंग निषाद, उपाध्यक्ष अब्दुल समीम खान , पार्षद हरीश यादव, समस्त पार्षदगण, मीडिया प्रभारीगण ,ग्राम पंचायत हरदी के सरपंच गोमती संतु ध्रुव उपसरपंच एवं उपसरपंच संघ के ब्लाक अध्यक्ष श्री रुपनाथ बंजारे , पंचगण, श्री हरदेव लोधी समाज के संरक्षक लक्ष्मीनारायण लोधी, सलाहकार सूरज लोधी अध्यक्ष शैलेंद्र लोधी, उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी टुकेश्वर लोधी, पार्षद नरेंद्र लोधी, संतोष लोधी, सरपंच पाली भुवनेश्वर लोधी व सामाजिक पदाधिकारीगण , सामाजिक जन,गणमान्य नागरिक,शाला प्रबंधन समिति के सदस्यगण, शाला परिवार की ओर से प्रधान पाठक राधे लाल साहू, शांतिप्रभा मिंज मेडम, रुपसिंह ध्रुव सर,भृत्य गोवर्धन यादव,तोमेश्वर साहू,गीता बाई,नीतु ध्रुव संकुल केन्द्र -छुरा ब से संकुल प्राचार्य आशारानी चतुर्वेदी, प्राचार्य आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी मा.वि.छुरा प्रदीप मिश्रा,संकुल समन्वयक शिवकुमार ठाकुर एवं समस्त शिक्षक -शिक्षिकाऐं व छात्र -छात्राओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं सम्प्रेषित किये।