पलारी थाना क्षेत्र का मामला | कोटवार ने पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंचने का इंतजार
सिसदेवरी।पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम सिसदेवरी में आज बुधवार सुबह मंडी के पास नहर किनारे खेत में एक युवक के फंदे पर लटके मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने खेत में युवक को देखा तो तत्काल इसकी जानकारी ग्राम कोटवार को दी।
युवक की पहचान संदीप ध्रुव, पिता मानसिंह ध्रुव, उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोटवार ने पलारी पुलिस को जानकारी दे दी है। फिलहाल पुलिस के मौके पर पहुंचने का इंतजार है। युवक की मौत की पुष्टि और घटना की पूरी स्थिति पुलिस के मौके पर पहुंचने तथा जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
Related posts:

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मोक्ष कुमार प्रधान ने दी क्षेत्रवासियों को बधाई, बोले—धर्म, सत्य और न्याय क...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अमल हम होंगे कामयाब के तहत 30 युवाओं क़ो मिला ड्राइविंग लाइस...
