उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा 26 जुलाई को

TEJASWI NATH SONI

May 19, 2026

बलौदाबाजार, 19 मई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित-2021) अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई 2026, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी प्राचार्य, प्रधान पाठक अथवा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कार्यालयीन समय में संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरकर 27 जून 2026 तक संबंधित कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment