
भानपुर। सावन माह के अंतिम सोमवार को वनांचल क्षेत्र के ग्राम भानपुर में एकदिवसीय सावन मेले का आयोजन हुआ , जिसमे स्वम भू लिंग भगवान भोलेनाथ भुतेश्वरनाथ की दर्शन व अलाभिषेक के लिए भक्तों का जन शैलाब उमड़ पड़ा ।
मंदिर परिसर में हर हर महादेव की जयघोष से गूंजे परिसर ,आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।
भगवान भोलेनाथ की भक्ति डूबे सारे भक्त आसपास के भक्तजन व दूर दूर से भक्तों की कतार दिनभर जल दूध व बेल पत्र चढ़ाने के लिए हजारों भक्तो ने लंबे लाइन में लग कर अपनी मनोकामना पूरी की ।
हर वर्ष की भांति गांव के युवा बोल बम समिति ने ने लोगो की सुविधा व सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया हुआ था ।
गांव के सभी लोगो का सहयोग रहा जिसमे सभी ने स्वम से आगे आकर स्वच्छता पानी व खीर के रूप में प्रसाद वितरण किया , साथ ही साथ स्वच्छता को ध्यान में रखर जगह जगह कूड़ेदान का प्रबंध किया गया था।
बाहर से आने वाले कावड़ियों के लिए ठहरने की व स्वल्पाहार की व्यवस्था रखा गया । मंदिर परिसर में दिनभर मानस मंडलीय का भजन व मनोरंजन के लिए नाचा पार्टी का आयोजन भी रखा गया है।मेला आयोजन समिति के लोगो ने बताया कि आस्था और भक्ति का विहंगम दृश्य भगवान भूतेश्वर नाथ की असीम कृपा बनी रहती है जिसकी वजह से लोग हर वर्ष भानपुर सावन में सामिल होने आते है ,और अपनी अपनी मनोकामना पूरी करते है।