सोनाखान। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने सोनाखान क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधायक कविता प्राण लहरे अपने तीनों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों—सोनाखान से युधिष्ठिर नायक, सरसीवा से भीसम प्रसाद साहू एवं बिलाईगढ़ से लकेश्वर देवांगन के साथ इस बधाई कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में गिरीश देवांगन, विधायक कविता प्राण लहरे, विधायक संदीप साहू, विधायक इंद्र साव, विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, विधायक बालेश्वर साहू, विधायक चातुरी नंद, विधायक कुंवर सिंह निषाद, विधायक दिलीप लहरिया, विद्या भूषण शुक्ला, सुरेन्द्र शर्मा, जनक राम वर्मा, ताराचंद देवांगन, सुमित्रा धृतलहरे, पदमा घनश्याम मनहर, आलोक चंद्राकर, हितेन्द्र ठाकुर, गोपी साहू, मनीष चंद्राकर, संदीप अग्रवाल, सरजू प्रसाद धृतलहरे, मानस पांडे, बिमल अजय, राज कुमार जांगड़े, प्रियांशु जांगड़े, तुलसी वर्मा, खिलेंद वर्मा, लता जाटवर, लक्ष्मी साहू, सुचित्रा खूंटे, लिली श्रीवास, मीना बंजारे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान से युधिष्ठिर नायक, जान मोहम्मद खान, हेमंत दुबे, इतवारी साहू, सालिक राम पटेल, गोपी साहू, मुरलीधर मिश्रा, अभिषेक नायक एवं सुखलाल निषाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री के रूप में किसानों और ग्रामीणों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी। जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की।