गरियाबंद। जिले के विकासखंड देवभोग में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू. एस. नवरत्न के निर्देशन में संचालित हुआ।
इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश साहू की उपस्थिति में उपस्वास्थ्य केंद्र सीनापाली में किशोरियों को एचपीवी टीका लगाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।
टीकाकरण कार्यक्रम में उपस्वास्थ्य केंद्र की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) हेमलता ध्रुव तथा मितानिन दीदियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने किशोरियों और उनके अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक भी किया।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अत्यंत प्रभावी है और समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।