वर्षों पुरानी मांग थरगांव-सोनपुर-बिजेमाल सड़क मार्ग का 15 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, विधायक कविता प्राण लहरे ने किया भूमिपूजन – युधिष्ठिर नायक

SARJU PRASAAD SAHU

November 28, 2026

सोनाखान। बलौदाबाजार जिले के दूरस्थ वनांचल सोनाखान क्षेत्र के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। थरगांव से सोनपुर होते हुए बिजेमाल तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्ग का लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक कविता प्राण लहरे के मुख्य आतिथ्य में विधिवत संपन्न हुआ।

लंबे समय से क्षेत्रवासियों को इस सड़क के निर्माण की उम्मीद थी। भूमिपूजन के साथ ही क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक कविता प्राण लहरे के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, पूर्व जिला पंचायत सभापति शेख अलीमुद्दीन, महिला कांग्रेस से प्रेमशिला नायक, मिथलेश डडसेना, सरपंच कमलेश्वरी साहू, श्रीमती खांडेकर, आरती मिश्रा, शिवकुमारी साहू, रामेश्वरी साहू, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामा डडसेना, जान मोहम्मद खान, मुरलीधर मिश्रा, नूरअली खान, रथराम पटेल, चेतन डडसेना, योमुद्दीन खान, दिगेश यादव, धनीराम नाग, लोकेश साहू, तीजाऊ राम यादव, सुखलाल निषाद, छेदीलाल निषाद, पुष्कर नायक, वीरेंद्र साहू, आशीष यादव, जोहन लाल निषाद, नारायण निराला, जय नारायण पटेल, सोनू कोसले, अश्वनी रात्रे सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीणजन, माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं।

स्थानीय लोगों ने इस सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया और कहा कि सड़क बनने से थरगांव, सोनपुर और बिजेमाल के बीच आवागमन सुगम होगा। इससे आसपास के गांवों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment