सोनाखान क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी, 15 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का विधायक कविता प्राण लहरे ने किया भूमिपूजन – युधिष्ठिर नायक

BIRENDRA KUMAR SEN

November 28, 2026

सोनाखान क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी, 15 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का विधायक कविता प्राण लहरे ने किया भूमिपूजन – युधिष्ठिर नायक

​सोनाखान / बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र सोनाखान के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। क्षेत्र के प्रमुख मार्ग—थरगांव से सोनपुर होते हुए बिजेमाल तक जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे के मुख्य आतिथ्य में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के भूमिपूजन से पूरे अंचल में खुशी की लहर है।

​सड़क निर्माण की शुरुआत होने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर विधायक का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक कविता प्राण लहरे के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, पूर्व जिला पंचायत सभापति शेख अलीमुद्दीन, महिला कांग्रेस से प्रेमशिला नायक, मिथलेश डडसेना, सरपंच कमलेश्वरी साहू, सरपंच श्रीमती खांडेकर, आरती मिश्रा, शिवकुमारी साहू, रामेश्वरी साहू और किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामा डडसेना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

​इसके अलावा जान मोहम्मद खान, मुरलीधर मिश्रा, नूरअली खान, रथराम पटेल, चेतन डडसेना, योमुद्दीन खान, दिगेश यादव, धनी राम नाग, लोकेश साहू, तीजाऊ राम यादव, सुखलाल निषाद, छेदीलाल निषाद, पुष्कर नायक, वीरेंद्र साहू, आशीष यादव, जोहन लाल निषाद, नारायण निराला, जय नारायण पटेल, सोनू कोसले, अश्वनी रात्रे सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, माताएं-बहनें एवं क्षेत्रीय ग्रामीणजन शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment