🐘 हाथी पर सियासत : विधायक संदीप साहू बोले — “वन विभाग की लापरवाही से बढ़ रहा है हाथियों का आतंक”

TEJASWI NATH SONI

October 23, 2025

मृतक के परिवार को ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी की माँग, ग्रामीण बोले — रोजाना डर के साए में जी रहे हैं लोग

दिनांक : 23 अक्टूबर 2025

कसडोल विधानसभा क्षेत्र में हाथी हमले से मारे गए ग्राम हरदी निवासी कनकु राम ठाकुर के परिजनों से मिलने आज विधायक संदीप साहू पहुँचे। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा वन विभाग की लापरवाही और प्रशासनिक असंवेदनशीलता का परिणाम है।

 

विधायक साहू ने कहा कि “बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है, और विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।”

 

उन्होंने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत के दौरान वन विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।

साहू ने मांग की —

➡️ मृतक के परिवार को ₹25 लाख मुआवजा राशि दी जाए

➡️ परिवार के बच्चों को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए

➡️ हाथियों की गतिविधियों वाले क्षेत्रों में तत्काल सुरक्षा और राहत उपाय शुरू किए जाएँ

 

ग्रामीणों ने भी विधायक के सामने अपनी व्यथा रखते हुए कहा कि “हर रात डर के साए में बीतती है, खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है और वन विभाग से कोई ठोस मदद नहीं मिल रही

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment