🌟 पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में होगा तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण — गरिमामय आयोजन एवं समय पर तैयारी पूर्ण करने के दिए निर्देश

TEJASWI NATH SONI

October 28, 2025

बलौदाबाजार, 28 अक्टूबर 2025/
राज्य की रजत जयंती के अवसर पर बलौदाबाजार में जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 2 नवंबर से 4 नवंबर 2025 तक पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में आयोजित होगा।

कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए गरिमामय आयोजन एवं समय पर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।


🏗️ तैयारियों की हुई विस्तृत समीक्षा

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान मुख्य मंच निर्माण, मुख्य प्रवेश द्वार, वाहन पार्किंग, बैठक व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं विभागीय प्रदर्शनी हेतु स्टॉलों की तैयारी की विस्तार से समीक्षा की।
उन्होंने राज्योत्सव स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, सभी स्टॉलों में एकरूप डिजाइन एवं आकार के फ्लेक्स लगाने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर उन्होंने लगभग 18 विभागों को विभागीय प्रदर्शनी हेतु स्टॉल आवंटन किया।


🎭 सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी झलक

राज्योत्सव के दौरान स्थानीय एवं बाहर से आमंत्रित कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी सुनिश्चित करें, जिससे जिले की लोकसंस्कृति की झलक मंच पर दिखाई दे।


💡 शहर होगा रोशनी से जगमग

कलेक्टर ने राज्योत्सव के अवसर पर 1 नवंबर से 5 नवंबर तक सभी शासकीय कार्यालयों एवं भवनों में सजावटी रोशनी करने के निर्देश दिए हैं, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल बने।


🎁 हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरण भी होगा

जिला स्तरीय राज्योत्सव के दौरान विभागीय विकास प्रदर्शनी के साथ-साथ मुख्य मंच से हितग्राहियों को सामग्री वितरण, चेक वितरण एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।


👥 अधिकारियों की उपस्थिति

निरीक्षण के दौरान

  • सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,

  • अपर कलेक्टर अवध राम टंडन,

  • एसडीएम प्रकाश चंद्र कोरी,

  • सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार अवस्थी
    तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment