समाधान सेल की सूचना पर 02 क्रिकेट सटोरिये गिरफ्तार ● आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी ● आरोपियों से 02 नग मोबाइल जब्त

TEKRAM KOSLE

May 24, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा “समाधान सेल” में प्राप्त महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर दिनांक 23.05.2025 को दो क्रिकेट सटोरियों को ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी हथनीपारा वार्ड, रावनभाटा दशहरा मैदान के पास भाटापारा में की गई, जहाँ आरोपी आईपीएल क्रिकेट मैच – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सट्टा खेलते हुए पाए गए। आरोपी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन लॉगिन आईडी लेकर लोगों से पैसे का दांव लगवा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी:

1. लोमेश साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम ढाबाडीह, थाना भाटापारा ग्रामीण

2. नरेश एक्का, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम ढाबाडीह, थाना भाटापारा ग्रामीण

 

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी लोमेश साहू द्वारा बताया गया कि वह नरेश एक्का से ऑनलाइन आईडी प्राप्त कर सट्टा चला रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 02 नग मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

उक्त प्रकरण में थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 310/2025, धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में संचालित “समाधान सेल” के माध्यम से प्राप्त सूचना पर की गई है। आमजन किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से दे सकते हैं।

 

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment