युक्ति युक्तिकरण के विरुद्ध कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा-युधिष्ठिर नायक।

SARJU PRASAD SAHU

June 12, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

कसडोल-: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सरकार के शिक्षा नीति के विरुद्ध, युक्ति युक्तिकरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में विकास खंड मुख्यालय बीईओ कार्यालय कसडोल का कांग्रेसियों द्वारा घेराव किया गया

जिला कांग्रेस कमेटी बलौदा बाजार के अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे एवं प्रभारी सुशील शर्मा जी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन अध्यक्ष गुरुदयाल यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल अध्यक्ष दयाराम वर्मा के नेतृत्व मे बीईओ कार्यालय कसडोल का घेराव किया गया, और उपस्थित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया l समस्त कांग्रेस के वरिष्ठ गण, कार्यकर्ता गण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय से नारा बाजी करते हुए, विकासखंड कार्यालय पहुंचकर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त किये,

विकासखंड मुख्यालय घेराव कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे के साथ सुशील शर्मा, युधिष्ठिर नायक, गुरु दयाल यादव, दयाराम वर्मा, योगेश बंजारे, परमेश्वर यदु, गायत्री केवट, नीलू चंदन साहू, राजेश कन्नौजे, नरेंद्र क्षत्रिय, खिलावन डहरिया, जागेश्वर बंजारे, जान मोहम्मद खान, हेमलाल पटेल, सुखलाल निषाद, नवीन मानिकपुरी, डा विशाल ध्रुव, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता, वरिष्ठ जन, आमजन, माता बहन शामिल हुए।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment