पत्थर से मारपीट कर एक व्यक्ति की हत्या करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

SARJU PRASAD SAHU

June 20, 2025

सरजू प्रसाद साहू-थाना सिमगा दिनांक 20.06.2025 आरोपी द्वारा खाट, नेवार बेचने वाले व्यक्ति की पत्थर मारकर कर दी गई हत्या।

आरोपी द्वारा सौदा कर बिना पैसा दिए खाट नेवार ले जाने के विवाद पर पत्थर मारकर कर दी गई हत्या की घटना कारित,पत्थर मारने से व्यक्ति हो गया था घायल, जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल मंदसौर मध्य प्रदेश में हो गई मृत्यु।

प्रार्थी बीरू कुमार मिरी निवासी ग्राम चकरवाय की तरफ से रिपोर्ट प्राप्त हुआ कि *दिनांक 09.02.2025 को आरोपी चंद्रा उर्फ चंद्रकांत बांधे द्वारा थाना सिमगा क्षेत्र अंतर्गत फेरी लगाकर मोटरसाइकिल के माध्यम से खाट नेवार आदि बेचने वाले अर्जुन बंजारा को ₹1500 में सौदा कर बिना पैसा दिए खाट नेवार ले जाने के विवाद पर से अर्जुन बंजारा को पत्थर से प्राण घातक चोंट पहुंचाया गया। प्रकरण में घायल अर्जुन बंजारा का प्राथमिक उपचार सीएचसी सिमगा से करने पश्चात, श्री नारायण हॉस्पिटल रायपुर रिफर किया गया। पश्चात आहत का अरविंदो अस्पताल इंदौर से इलाज उपरांत घर वापस लाते समय जिला अस्पताल मंदसौर में आहत अर्जुन बंजारा की मृत्यु हो गई। की प्रकरण में मृत्यु होने से मृतक का शव पंचनामा कार्यवाही थाना शहर कोतवाली मंदसौर द्वारा किया गया तथा प्रकरण स्थानांतरण पश्चात सिमगा को प्राप्त होने पर प्रकरण में अपराध क्र. 71/2025 धारा 109,103(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी चंद्र प्रकाश बांधे को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा खाट नेवार विक्रय करने के विवाद पर से अर्जुन बंजारा को पत्थर से मारपीट कर प्राण घातक चोंट पहुंचाना स्वीकार किया गया, जिससे अर्जुन बंजारा की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 20.06.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- चंद्रप्रकाश बांधे उर्फ चंद्रा उर्फ चंद्रकांत उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चकरवाय थाना सिमगा

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment