नगर पंचायत पलारी के पूर्व अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

September 4, 2025

जिला ब्यूरो चीफ/तोषन प्रसाद चौबे

पलारी, 04 सितम्बर 2025। नगर पंचायत पलारी के पूर्व अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा का जन्मदिन गुरुवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रातः माँ गायत्री महायज्ञ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके पश्चात भारत माता सेवा ट्रस्ट के बैनर तले सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, मुख्य वक्ता दानीराम वर्मा, कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत माता सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष टेसुलाल धुरंधर ने की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अजय राव और किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी रहे। अतिथियों द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया।

ट्रस्ट द्वारा रक्तदाताओं, गौसेवकों, वृक्ष मित्रों और सामाजिक उत्थान में कार्यरत लोगों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच से पूर्व अध्यक्ष मोनू वर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएँ भी दी गईं।

इस अवसर पर तेजराम वर्मा, सेवक वर्मा, पवन वर्मा, संतोष वर्मा, सविता भीम यादव, मुकुत वर्मा, सहदेव देवांगन, रज्जाक खान, बृजमोहन साहू, सुरेंद्र वर्मा, डालेंद्र वर्मा, महेश वर्मा, बलदू वर्मा, भूषण ठेठवार, रवि ध्रुव, संजू वर्मा, संकेत वर्मा, लोकेश यदु, महेंद्र वर्मा, जितेंद्र देवांगन, अश्वनी रजक, नीलिमा कोसले, गोविंद जायसवाल, महेश जांगड़े, योगेश योगी वर्मा, भीष्मदेव सोनवानी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

2 thoughts on “नगर पंचायत पलारी के पूर्व अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया”

Leave a Comment