ग्राम चरौदा में चाकू से प्राणघातक वार करने वाला अपचारी बालक 12 घंटे के भीतर पुलिस गिरफ्त में

TEJASWI NATH SONI

November 3, 2025

थाना गिधपुरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 

बलौदाबाजार, 3 नवम्बर 2025।

थाना गिधपुरी क्षेत्र के ग्राम चरौदा में चाकू से प्राणघातक वार कर गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी अपचारी बालक को पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 नवम्बर 2025 को ग्राम चरौदा निवासी प्रकाश जायसवाल द्वारा थाना गिधपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि जब वह रात लगभग 12 बजे सुआ नाचा कार्यक्रम देखकर लौट रहे थे, तभी बोरिंग के पास उनके चाचा के पुत्र गुमान जायसवाल पर आरोपी अपचारी बालक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

घटना के बाद आहत गुमान जायसवाल को गंभीर अवस्था में पहले पलारी अस्पताल, तत्पश्चात जिला अस्पताल बलौदाबाजार, और वर्तमान में चंदा देवी तिवारी अस्पताल, बलौदाबाजार में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

 

रिपोर्ट के आधार पर थाना गिधपुरी में अपराध क्रमांक 144/2025, धारा 109 बीएनएस, 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन और थाना प्रभारी गिधपुरी के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अपचारी बालक को 12 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते गुमान जायसवाल पर चाकू से प्राणघातक वार करने की बात स्वीकार की।

 

पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू को जब्त कर लिया है। आरोपी अपचारी बालक के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई कर आगे की जांच जारी है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment