🌟 छायाचित्र प्रदर्शनी ने लोगों को किया आकर्षित – मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, ली सामूहिक फोटो

TEJASWI NATH SONI

November 3, 2025

बलौदाबाजार, 3 नवम्बर 2025।

 

छत्तीसगढ़ रजत जयंती राज्योत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय तीन दिवसीय समारोह का आयोजन 2 से 4 नवम्बर 2025 तक पंडित चकरपाणी शुक्ल शासकीय हाई स्कूल मैदान, बलौदाबाजार में किया जा रहा है।

राज्योत्सव के तहत जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की विकास यात्रा और उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसने लोगों को विशेष रूप से आकर्षित किया है।

 

प्रदर्शनी का शुभारंभ अवसर पर जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन किया और प्रदर्शनी के सामने सामूहिक फोटो भी खिंचवाई।

 

प्रदर्शनी में राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है, जिसमें शामिल हैं —

 

किसानों का सम्मान

 

महिला सशक्तिकरण

 

ऊर्जा आत्मनिर्भरता

 

सुगम आवागमन और सड़क विकास

 

शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

 

रोजगार और औद्योगिक प्रगति

 

प्रधानमंत्री आवास योजना (18 लाख आवास स्वीकृत)

 

कृषक उन्नति योजना

 

रिक्त शासकीय पदों पर भर्ती

 

शक्तिपीठ परियोजना

 

तेन्दूपत्ता पारिश्रमिक दर में वृद्धि

 

ई-बस सेवा एवं नई रेल लाइन परियोजनाएं

 

महतारी वंदन योजना आदि।

 

 

विभाग द्वारा इस अवसर पर सूचनापूर्ण पत्रिका, ब्रोशर और पंपलेट का भी वितरण किया जा रहा है, जिससे लोग राज्य की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, डॉ. सनम जांगड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

 

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment