पलारी। जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक शाखा कोदवा में बुधवार को स्वेच्छा दान से वाटर कूलर स्थापित किया गया। बैंक परिसर में लगाए गए इस वाटर कूलर से अब बैंक आने वाले ग्राहकों एवं क्षेत्रवासियों को शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।
इस पुनीत कार्य में मुख्य सहयोगी के रूप में प्रदीप कुर्रे, जितेंद्र कुमार टिकरिया, श्री दरबारी राम ध्रुव, प्रकाश कुर्रे एवं स्वर्गीय कुंज लाल डहरिया परिवार का विशेष योगदान रहा। सभी सहयोगकर्ताओं के इस सामाजिक एवं जनहितकारी पहल की बैंक कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि गर्मी के मौसम में बैंक परिसर में वाटर कूलर लगने से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही समाजहित में किए गए इस प्रयास को प्रेरणादायी बताते हुए सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।