मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिला राजस्व ग्राम पटेल संघ, मासिक मानदेय और संवैधानिक अधिकारों पर हुई चर्चा

TEKRAM KOSLE

May 16, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

विष्णु देव साय से राजस्व ग्राम पटेल संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर ग्राम पटेलों की बहुप्रतीक्षित मांगों को प्रमुखता से उठाया। यह मुलाकात 15 मई 2026 को बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव की आगवानी में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेशभर में कार्यरत ग्राम पटेलों के हितों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
राजस्व ग्राम पटेल संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में कार्यरत ग्राम पटेल, जिन्हें ग्राम अधिकारी के नाम से भी जाना जाता है, लंबे समय से मासिक मानदेय एवं संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं। संघ ने कहा कि ग्राम स्तर पर प्रशासनिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले ग्राम पटेलों को अब तक उचित सम्मान और सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम पटेल संघ की मांगों को जायज बताते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय को शीघ्र कैबिनेट में लाकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने संगठन की एकता, सक्रियता और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं।
इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान संघ की ओर से श्री कृष्णा राम जैन प्रदेश अध्यक्ष, श्री कृष्ण चरण पटेल प्रदेश प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार, श्री अनंत राम कश्यप संभागीय अध्यक्ष बस्तर संभाग, केशराम पंकज जिलाध्यक्ष सारंगढ़-बिलाईगढ़, दुर्गेश साहू अध्यक्ष तहसील टुण्डरा, शंकरलाल साहू सचिव तहसील टुण्डरा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा रतिराम कश्यप, अमरनाथ कश्यप, मन्नुलाल साहू, हेमंत कुर्रे, ज्ञान सिंह ठाकुर, गुरुदयाल साहू, गेंदराम साहू, धरम सिंह मौर्य, पुरन सिंह ठाकुर एवं सिवांसु निषाद सहित अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
राजस्व ग्राम पटेल संघ की इस पहल को ग्राम पटेलों के अधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद जल्द ही ग्राम पटेलों की वर्षों पुरानी मांगों का समाधान होगा।

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment