कोरबा/करतला। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित साक्षरता महापरीक्षा मार्च 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विकासखंड करतला के संकुल समन्वयकों का सम्मान समारोह 1 जुलाई 2026 को विकासखंड स्रोत केंद्र करतला में आयोजित किया गया। समारोह में साक्षरता अभियान को सफल बनाने वाले सभी संकुल समन्वयकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप पांडे, जिला परियोजना अधिकारी ज्योति शर्मा तथा पूर्व विकासखंड स्रोत समन्वयक अजय तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
साक्षरता महापरीक्षा मार्च 2026 के दौरान विकासखंड के सभी संकुल समन्वयकों ने अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत असाक्षरों को परीक्षा में शामिल कराकर उन्हें साक्षर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी उपलब्धि के लिए उनका सम्मान किया गया।
सम्मानित संकुल समन्वयकों में लाल सिंह कंवर (बरपाली), सुजीत कुमार वैष्णव (बेहरचुवा), बलिहार सिंह पैकरा (बीरतराई), यादन सिंह कंवर (बोतली), घनश्याम साहू (चिचोली), कजन लाल पटेल (चोरभट्टी), जितेन्द्र बघेल (ढिठोरी), गोविंद राम मैत्री (ढोढातराई), विवेक नायक (फरसवानी), शशिभूषण धिरही (फत्तेगंज), विजेन्द्र कुमार पाटले (गिधौरी), रघुवर सिंह कंवर (जर्वे), राजेन्द्र राजवाड़े (कनकी), मनीराम साहू (कराईनारा), पनिक राम राठिया (करतला), रेशम लाल राजवाड़े (कथरीमाल), समारू राम पात्रे (केराकछार), बसंत कुमार मिरी (खरवानी), बलिहार सिंह पैकरा (कोथारी), मयाराम कुर्रे (कोटमेर), रामनारायण जायसवाल (लबेद), राधेलाल राठिया (नवापारा), असरफ खान (नोनबिर्रा), फूल सिंह कंवर (नोनदरहा), मनोज कुमार रात्रे (पकरिया), लखनलाल गोंड (पटियापाली), पुरुषोत्तम पटेल (पिड़िया), लतीफ खान अंसारी (रामपुर), सावन लाल बंजारे (सन्डेल), तरुण प्रकाश वैष्णव (सरगबुंदिया), हेम सिंह कंवर (सेन्द्रीपाली), संजय कुमार चौहान (सोहागपुर), राजेश कंवर (सुखरीकला), अनिल कुमार निर्मलकर (तुमान) तथा मोहन केवर्त (उमरेली) शामिल रहे।
संदीप पांडे ने सभी सम्मानित संकुल समन्वयकों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता के कारण विकासखंड करतला साक्षरता अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर सका है। वहीं, ज्योति शर्मा ने सभी से भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में विकासखंड परियोजना अधिकारी लोकनाथ सेन ने आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर उपस्थित सभी संकुल समन्वयकों ने पूर्ण साक्षर विकासखंड तथा साक्षर एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।