प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

August 17, 2026


पलारी ।प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ब्लाक पलारी द्वारा ममतामयी मिनी माता के पुण्य तिथि एवं दादा नकुल देव ढीढी की पुण्यतिथि के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम शासकीय अनुसूचित जाति जनजाति बालक एवं कन्या छात्रावास परिसर में आयोजित किया गया इस पुनीत कार्य पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और लगाए गए पौधों की देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज द्वारा भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे सामाजिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रिटायर्ड सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला , अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य दुर्गा महेश्वर, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला उपाध्यक्ष श्रीमती महेश्वरी कुर्रे , प्रगतिशील छ ग सतनामी समाज ब्लाक पलारी अध्यक्ष महेश ढीढी , महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष भगवती टंडन, उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ निशा मार्कण्डेय, उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पार्वती कोशले , उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पुष्पा बंजारे , उपाध्यक्ष देवप्रसाद मार्कण्डेय , सचिव लोचन प्रसाद बांधे,सह सचिव महेन्द्र सुरतांगे, मत्स्य इंस्पेक्टर रार्बट कुरील, बी आर सी सी जीवन लाल जोशी , जिला कांग्रेस महामंत्री सुनील कुर्रे,उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ संतोष कोशले , उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सेवक भतपहरी,आत्मदास बांधे , बीरचंद मांडले,शिक्षक भारद्वाज जी ,संस्था प्रमुख अनिल देवांगन , श्रीमती प्रेमीन ध्रुव , सुश्री मोनिका साहू ,प्रमोद खुटे व छात्र छात्राएं उपस्थित सभी सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया और आमजन से भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में ममतामई मिनीमाता एवं दादा नकुल देव ढीढी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया गया।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment