धूप 45 डिग्री… लेकिन सेवा में नहीं रुके कदम: गांव-गांव पहुंच रहीं CHO धनेश्वरी, घर जाकर चढ़ा रहीं ड्रिप

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

May 23, 2026


महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के छोटे से गांव सिवानिकला (कोमाखान) में इंसानियत और सेवा की ऐसी मिसाल देखने को मिल रही है, जिसने ग्रामीणों का दिल जीत लिया है। आरोग्य आयुष्मान मंदिर में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) धनेश्वरी ध्रुव भीषण गर्मी के बीच लगातार लोगों की सेवा में जुटी हुई हैं।

जहां तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, वहीं धनेश्वरी ध्रुव गांव-गांव पहुंचकर मरीजों की जांच और उपचार कर रही हैं। वे ग्रामीणों को गर्मी से बचाव, ज्यादा पानी पीने, धूप से सावधानी रखने और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी उपायों की जानकारी भी दे रही हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि कई ऐसे मरीज होते हैं, जिनके पास अस्पताल पहुंचने का कोई साधन नहीं होता। ऐसे में धनेश्वरी ध्रुव खुद उनके घर पहुंचती हैं और अपने BMO के मार्गदर्शन में ड्रिप लगाकर उपचार करती हैं। उनकी इस सेवा भावना ने गांव के लोगों में भरोसा और राहत दोनों बढ़ा दिए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि धनेश्वरी ध्रुव जैसी स्वास्थ्य कर्मियों की वजह से गांव में लोगों को समय पर इलाज मिल पा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने उनकी मेहनत, समर्पण और मानव सेवा की भावना की जमकर सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment