गरियाबंद के डॉ. लक्ष्मीकांत सिन्हा ने मच्छर जनित रोगों पर शोध कर हासिल की पीएचडी,

BHUPENDRA SINHA

May 23, 2026

गरियाबंद:- आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग से जुड़े शोधार्थी डॉ. लक्ष्मीकांत सिन्हा ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने अपनी अंतिम मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की।

डॉ. सिन्हा ने “गरियाबंद जिला, छत्तीसगढ़ में मच्छर जनित रोगों का सर्वेक्षण एवं उनके नियंत्रण की रणनीतियाँ” विषय पर शोध कार्य किया। यह शोध प्रोफेसर डॉ. पी. विश्वनाथन के मार्गदर्शन में विज्ञान संकाय के अंतर्गत पूर्ण हुआ।

शोध में जिले में फैलने वाले मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया सहित अन्य मच्छर जनित रोगों की स्थिति, जन-जागरूकता, रोकथाम एवं नियंत्रण उपायों का विस्तृत अध्ययन किया गया है। माना जा रहा है कि यह शोध गरियाबंद जिले में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर प्रभावी नियंत्रण रणनीति तैयार करने में उपयोगी साबित होगा।

पीएचडी उपाधि प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय परिवार, सहकर्मियों, विद्यार्थियों और शुभचिंतकों ने डॉ. लक्ष्मीकांत सिन्हा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि से गरियाबंद जिले के साथ-साथ आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।

इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मीकांत सिन्हा ने अपने मार्गदर्शक, विश्वविद्यालय प्रशासन, गुरुजनों, माता-पिता, परिवारजनों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में वे जिले में स्वास्थ्य जागरूकता और ग्रामीण समाज में वैज्ञानिक सोच के प्रसार के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment