सोनपुर सरपंच ओमेश्वरी साहू ने जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

BIRENDRA KUMAR SEN

June 6, 2026

 सोनपुर सरपंच ओमेश्वरी साहू ने जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

सोनपुर सरपंच ओमेश्वरी साहू ने जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश..।

सोनपुर। ग्राम पंचायत सोनपुर की सरपंच ओमेश्वरी वीरेंद्र साहू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक अनोखा और प्रेरणादायी कार्य किया। उन्होंने अपने सोनपुर गांव में 10 पेड़ों का वृक्षारोपण कर जन्मदिन मनाया और गांव वासियों को “पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ” का पर्यावरण की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया।ज्ञात हो की अपने जन्मदिन के अवसर पर महिला सरपंच ने बेहद सादगी का परिचय देतें हुये पर्यावरण बचाने की दिशा में सराहनीय योगदान दिया।

जन्मदिवस के इस अवसर पर सरपंच ओमेश्वरी साहू ने गाँव को एक और तोहफा भेंट किया जिसके अंतर्गत उन्होंने नए पीडीएस भवन का उद्घाटन कर आगमी माह से ग्रामीणों को चावल वितरण हेतु नई दुकान का फीता कांटकर शुभारंभ कार्य सम्पन्न किया।

बताते चले की ग्राम सरपंच ओमेश्वरी साहू ने केवल 1 साल 6 महीने के लगभग अपने कार्यकाल के दौरान अनेकों विकास कार्य करवाएं है। जिसमें प्रमुख रूप से सीसी रोड, सभी बिजली खम्भे पर एल.ई. डी.लाईट, आवश्यकता अनुसार पेयजल की सुविधा मुहैया कराने बोर खनन, सैकड़ों ग्रामीणों को मनरेगा अंतर्गत रोजगार देने का कार्य किया है। इस लिहाज से वनाँचल क्षेत्र में उनका नाम सक्रिय सरपंच के रूप में जाना जाने लगा है उनके अथक प्रयासों से ग्राम की चहुँमुखी विकास की ओर आगे बढ़ रहा है एवं नारी शक्ति की अद्भुत मिशाल क़ायम कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान ओमेश्वरी साहू ने कहा कि”हम सबका कर्तव्य है कि हम प्रकृति की रक्षा करें। पेड़ हमें केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि जीवन का भी आधार पेड़ ही हैं। मेरा जन्मदिन तभी सार्थक होगा, जब यह पेड़ आनेवाले वर्षों में बड़े होकर पूरे गांव को छाया, शुद्ध हवा और हरियाली देंगे।”

इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे भी खास मौकों पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण करना तो आसान है, लेकिन उसे जीवित रखना ही असली जिम्मेदारी होती है जिसके लिए भी हम सभी जिम्मेदारी के साथ पेड़ जगाओ, पेड़ बचाओ के उद्देश्य से कार्य करने करेंगे।

इस अवसर पर सरपंच ओमेश्वरी साहू ने अपने समर्थकों, ग्राम के उपसरपंच,पंच व ग्रामीणों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन् उपस्थित रहें।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment