बलौदाबाजार जिले में जनगणना कार्य में सोनाखान तहसील ने जिले में हासिल किया पहला स्थान

SARJU PRASAD SAHU

May 18, 2026

बलौदाबाजार जिले में जनगणना 2026 के कार्य में सोनाखान तहसील ने सभी एचएलबी का कार्य 17 मई तक पूरा कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। तहसीलदार देवाशीष कुर्रे ने टीम को बधाई दी।

सोनाखान | बलौदाबाजार जिले में चल रहे जनगणना कार्य में सोनाखान तहसील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में पहला स्थान हासिल किया है। 1 मई 2026 से प्रारंभ हुए इस अभियान में सोनाखान तहसील के सभी प्रगणकों ने 17 मई तक ही निर्धारित कार्य पूर्ण कर प्रशासनिक दक्षता और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।

जानकारी के अनुसार, सोनाखान तहसील में कुल 142 एचएलबी में 103 प्रगणक एवं 18 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी कर्मचारियों ने समयबद्ध तरीके से जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया।

इस उपलब्धि में फील्ड ट्रेनर निल कुमार नायक एवं सेतराम डड़सेना के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार देवाशीष कुर्रे के निर्देशन में पूरी टीम ने बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया।

सबसे पहले 0090 एचएलबी कुशभाठा के प्रगणक अशोक पटेल ने 8 मई को ही अपना कार्य पूर्ण कर तहसील में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे क्रम में 0089 एचएलबी कुशभाठा के प्रगणक लुकेश दीवान रहे। वहीं तीसरे स्थान पर 0053 एचएलबी के प्रगणक भूषण लाल डड़सेना ने सुपरवाइजर निल कुमार नायक के मार्गदर्शन में 11 मई को कार्य पूर्ण किया।

सोनाखान तहसील की इस उल्लेखनीय सफलता पर तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी देवाशीष कुर्रे ने सभी प्रगणकों, सुपरवाइजरों और फील्ड ट्रेनरों को बधाई देते हुए उनके कार्य की सराहना की है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment