वरिष्ठ समाजसेवी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर का सीहोर में होगा सम्मान

SARJU PRASAD SAHU

July 18, 2026

कोरबा। वरिष्ठ समाजसेवी एवं अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चुलेश्वर राठौर को समाज सेवा, संगठन विस्तार तथा अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा को सशक्त और संगठित बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राठौर क्षत्रिय समाज, सीहोर (मध्यप्रदेश) द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

राठौर क्षत्रिय समाज, सीहोर द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार सम्मान समारोह 19 जुलाई 2026, रविवार को प्रातः 11:00 बजे प्रेमी पैलेस, मंडी थाना के सामने, गल्ला मंडी, सीहोर (म.प्र.) में आयोजित किया जाएगा।

आमंत्रण पत्र में समाज के पदाधिकारियों ने श्री राठौर के नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं समाजहित में किए जा रहे उनके निरंतर कार्यों की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है। साथ ही समारोह में उनकी गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह भी किया गया है।

चुलेश्वर राठौर को सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित किए जाने की सूचना से छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के समाजजनों, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों में हर्ष का वातावरण है। सभी ने इसे समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए श्री राठौर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment