स्व. तारा देवी को श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री डहरिया के साथ पहुंचे नायक

SARJU PRASAD SAHU

May 1, 2026

पलारी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्व. तारा देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष गोपी साहू की माता स्वर्गीय तारा देवी की स्मृति में शांति सभा एवं शांति भोज का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. शिव कुमार डहरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ युधिष्ठिर नायक ने भी पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान हितेंद्र ठाकुर, गोपी साहू, पिंटू वर्मा, मनीष चंद्राकर, झड़ी राम, जान मोहम्मद खान, मुरलीधर मिश्र, सुखलाल निषाद, धनी राम नाग, कैलाश चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने स्व. तारा देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment