एसडीओपी डेरहा राम टंडन ने संभाला पदभार कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं बेहतर पुलिसिंग को बताया प्राथमिकता

TEJASWI NATH SONI

June 4, 2026

बिलासपुर, 3 जून 2026। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत डेरहा राम टंडन ने नए अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए एसडीओपी लालचंद मोहले के स्थान पर जिम्मेदारी संभाली। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त एसडीओपी डेरहा राम टंडन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय कायम करना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की सुरक्षा और विश्वास को बनाए रखना है तथा इस दिशा में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।

गौरतलब है कि सेवानिवृत्त एसडीओपी लालचंद मोहले ने अपने कार्यकाल के दौरान मस्तूरी क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद अब डेरहा राम टंडन ने नई जिम्मेदारी संभालते हुए पुलिस अनुविभाग की कमान अपने हाथों में ले ली है।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने डेरहा राम टंडन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मस्तूरी पुलिस अनुविभाग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और आम जनता को बेहतर पुलिस सेवाओं का लाभ मिलेगा।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment