समाधान सेल हेल्पलाइन बनी पुलिस का बड़ा हथियार, सूचना पर एक्शन—34 पाव शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

June 18, 2026

पलारी। जिले में अपराध नियंत्रण और आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए शुरू की गई “समाधान सेल” हेल्पलाइन लगातार असर दिखा रही है। हेल्पलाइन पर मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जहां अपराधियों में हड़कंप है, वहीं आम नागरिकों का पुलिस व्यवस्था पर भरोसा भी मजबूत हुआ है।इसी क्रम में समाधान सेल में मिली एक सूचना के आधार पर थाना पलारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री के लिए ले जाई जा रही खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मैदान में उतर रही है।

पुलिस के अनुसार 17 जून को समाधान सेल हेल्पलाइन पर अवैध शराब परिवहन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर थाना पलारी पुलिस टीम ने ग्राम बलौदी नहर के पास घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 34 पाव देशी मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 3400 रुपये बताई गई है। आरोपी की पहचान प्रभाकर बघेल उर्फ पंकज (20 वर्ष), निवासी ग्राम बलौदी, थाना पलारी के रूप में हुई है। शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG22 AH 1911 को भी पुलिस ने मौके से जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।

समाधान सेल का बढ़ता असर, अपराधियों पर कसा शिकंजा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समाधान सेल हेल्पलाइन के माध्यम से मिल रही सूचनाएं अब सीधे कार्रवाई में बदल रही हैं। अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई से अपराधियों की कमर टूट रही है। इस पहल से जहां पुलिस को जमीनी स्तर पर मजबूत सूचना तंत्र मिला है, वहीं आम जनता भी बिना भय के शिकायत दर्ज कर पा रही है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध सूचना को तुरंत समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से साझा करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment