हैदराबाद से नाबालिग का रेस्क्यू: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी रोशन गिरफ्तार

BIRENDRA KUMAR SEN

April 29, 2026

हैदराबाद से नाबालिग का रेस्क्यू: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी रोशन गिरफ्तार

कसडोल। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है, वहीं आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

​घटना पिछले वर्ष 8 सितंबर 2025 की है, जब कसडोल क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों के जरिए बालिका की तलाश कर रही थी

​विवेचना के दौरान पुलिस को तकनीकी इनपुट मिले कि बालिका हैदराबाद में है। तत्काल एक टीम गठित कर हैदराबाद भेजी गई, जहाँ दबिश देकर बालिका को आरोपी रोशन कुमार के कब्जे से बरामद किया गया।

​बरामदगी के बाद बालिका के बयान दर्ज किए गए, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। बालिका ने बताया कि:

  • ​आरोपी उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।
  • ​शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया।

​बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले में कड़ी धाराएं जोड़ते हुए धारा 87, 64(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत कार्रवाई की है।

  • नाम: रोशन कुमार तूरी (19 वर्ष)
  • निवासी: ग्राम मौहाभाठा (ठाकुरदिया), थाना कसडोल

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment