शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कसडोल पुलिस की बड़ी कार्यवाही

BIRENDRA KUMAR SEN

April 29, 2026

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कसडोल पुलिस की बड़ी कार्यवाही

कसडोल। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीते 8 वर्षों से पीड़िता को अपनी बातों में फंसाकर शारीरिक शोषण कर रहा था।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 26 अप्रैल 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि ग्राम कोट निवासी विजय किशोर जायसवाल (28 वर्ष) ने वर्ष 2018 से उसे शादी का झांसा दिया और लगातार दुष्कर्म करता रहा।

गर्भवती होने पर भी शादी से किया इंकार: > पीड़िता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 में वह आरोपी के कृत्यों के कारण गर्भवती भी हो गई थी। जब भी उसने विजय पर शादी के लिए दबाव बनाया, वह लगातार बात को टालता रहा और अंततः शादी करने से मुकर गया।

 

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में कसडोल पुलिस ने तत्काल टीम गठित की। पुलिस ने आरोपी विजय किशोर जायसवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

  • दर्ज धाराएं: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 180/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
  • वर्तमान स्थिति: पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

मुख्य आरोपी का विवरण:

  • नाम: विजय किशोर जायसवाल
  • उम्र: 28 साल
  • निवासी: ग्राम कोट, थाना कसडोल

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment