पिथौरा | महासमुंद।
भारतीय युवक कांग्रेस संगठन में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भारतीय युवक कांग्रेस द्वारा नई नियुक्तियां की गई हैं। संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु सिंह, प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष अमित पथानिया, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं जिला सह प्रभारी सतीश ठाकुर के निर्देशानुसार, अमन चंद्राकर (जिला अध्यक्ष, युवक कांग्रेस महासमुंद) द्वारा नियुक्ति आदेश जारी किया गया।
इन आदेशों के तहत प्रियांशु रंजन (राजा कोसरिया) को ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस कमेटी पिथौरा नियुक्त किया गया है। साथ ही गजराज विशाल को ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस कमेटी बसना तथा विनोद मेहेर को ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस कमेटी सांकरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्तियां पूर्व मंत्री राजा देवेंद्र बहादुर, द्वारिकाधीश यादव (विधायक एवं जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी महासमुंद), मुकेश यादव (पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा) एवं कौशल रोहिल्ला (उपाध्यक्ष बसना विधानसभा) की अनुशंसा पर की गई हैं।
राजा कोसरिया की नियुक्ति पर पिथौरा क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेसजनों ने इसे संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने वाला कदम बताया और नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से मुकेश यादव (पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा), कौशल रोहिल्ला (उपाध्यक्ष बसना विधानसभा), रणजीत कोसरिया (पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा), करण दीवान (ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पिथौरा), अनंत वर्मा (पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा), अजय नंद (वरिष्ठ कांग्रेसी), श्रीमती सुलोचनी देवी कोसरिया (जिला अध्यक्ष महिला मजदूर कांग्रेस महासमुंद), हरिचरण प्रधान (अध्यक्ष किसान संघ सहकारी समिति परिक्षेत्र सपोस), श्रीमती गीता रतन बंजारे (पूर्व सभापति जिला पंचायत), किशोर चंद बघेल (सरपंच ग्राम पंचायत सपोस), विजय बंजारे (जिला अध्यक्ष सतनामी समाज), तरुवर कोसरिया (ब्लॉक अध्यक्ष), मुकेश मधुकर (ब्लॉक अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि एवं पत्रकारगण शामिल रहे।
सभी ने राजा कोसरिया सहित नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के विस्तार, युवाओं को जोड़ने एवं क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।