बारिश बनी परीक्षा, पानी के बीच पढ़ने को मजबूर बच्चे… पलारी के पूर्व माध्यमिक शाला की तस्वीरें बयां कर रहीं हकीकत

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

July 18, 2026


पलारी। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पलारी के पूर्व माध्यमिक शाला में बारिश का पानी परिसर में इस कदर भर गया कि क्लासरूम, शिक्षकों के बैठने का स्थान और मिड-डे मील के रसोईघर तक जलमग्न हो गए। इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और स्कूल की दैनिक गतिविधियों पर पड़ रहा है।
स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों को पानी भरे माहौल में पढ़ाई करनी पड़ रही है, वहीं शिक्षक भी विषम परिस्थितियों में शिक्षण कार्य जारी रखने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी ओर रसोईघर में पानी भर जाने से मध्यान्ह भोजन तैयार करने में भी कठिनाइयां सामने आ रही हैं, जिससे व्यवस्था प्रभावित होती नजर आई।
बारिश ने स्कूल की मौजूदा व्यवस्थाओं की एक तस्वीर सामने रख दी है, जो बताती है कि प्राकृतिक परिस्थितियों के बीच भी शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारु बनाए रखने के लिए आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है।
उम्मीद है कि संबंधित विभाग इस स्थिति का संज्ञान लेकर आवश्यक सुधार कार्य और जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और विद्यालय का संचालन सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से जारी रह सके।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment