सरस्वती शिशु मंदिर में पूर्वांश सिन्हा ने किया टॉप, कक्षा तृतीय में प्रथम स्थान हासिल,

BHUPENDRA SINHA

April 27, 2026

छुरा / गरियाबंद :- क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा तृतीय के छात्र पूर्वांश सिन्हा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर पूर्वांश ने कक्षा में अव्वल स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

पूर्वांश सिन्हा, क्षेत्र के प्रसिद्ध योगाचार्य मिथलेश सिन्हा के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी पूर्वांश की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय के प्राचार्य संतोष वर्मा एवं आचार्य दीदियों ने बताया कि पूर्वांश एक मेधावी और अनुशासित छात्र हैं, जो पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं। उनकी इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर दादा ईश्वर सिन्हा, दादी एलिका सिन्हा, माता नर्मदा सिन्हा, अल्का सिन्हा, गुड़िया, रुद्रांशी सिन्हा, मामा फलेश्वर डंडसेना, बुआ ललिता सिन्हा, लता सिन्हा, सीमा सिंह, मोनालिसा, पुनीत राम ठाकुर, चंद्रकांत यादव, लालू राठौर, पुष्पराज साहू सहित परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने पूर्वांश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment