जनता परेशान: कांग्रेस मंडल अध्यक्ष प्रमोद साहू ने की ‘सरकार अपना स्मार्ट वसूली मीटर’ को तत्काल बदलने की मांग

BIRENDRA KUMAR SEN

July 28, 2026

जनता परेशान: कांग्रेस मंडल अध्यक्ष प्रमोद साहू ने की ‘सरकार अपना स्मार्ट वसूली मीटर’ को तत्काल बदलने की मांग

सोनाखान-कांग्रेस मंडल अध्यक्ष बया प्रमोद कुमार साहू ने छत्तीसगढ़ कि विष्णुदेव सरकार से स्मार्ट मीटर बदलने की मांग करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर से स्मार्ट तरीके से जनता की जेब खाली की जा रही है। स्मार्ट मीटर को जनता अब खुद उखाड़ कर फेकने लगी है। स्मार्ट मीटर के कारण लोगों को लाखों का बिल भेजा रहा है। जिनके घरों में स्मार्ट मीटर लगने के पहले 300 रु. 400 रु. महीने भर का बिल आता था उन्हें अब 2500 रु. से 4000 रु. तक बिल भेजा जा रहा है। कई उपभोक्ताओं को हजारों एवं लाखो का बिल थमाया गया है। रायपुर के एक उपभोक्ता को 903817 रु. का बिल दिया गया है। इस तरह बिजली के बिल को लेकर जनता भारी तनाव में है।

ऐसे में सरकार को अपनी अड़ियल रवैये कों त्याग कर जनता की आवाज सुननी चाहिये। मीटर टेस्टिंग में भी स्मार्ट मीटर फैल हो गया है। स्मार्ट मीटर और सामान्य मीटर की रिडिंग में भारी अंतर पकड़ी गई है।

प्रमोद कुमार साहू ने कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ता की बिना सहमति से लगाया गया है। जनता अब स्मार्ट मीटर के खिलाफ है तो स्मार्ट मीटर बदला जाये। यूपी में भाजपा कि ही सरकार ने स्मार्ट मिटर कों बदल दिया। और स्मार्ट मिटर से हुई बड़ी वसूली कों पुनः कों वापस कर रही है।फिर छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर क्यो बदला नही जा रहा है?

प्रमोद कुमार साहू ने कहा कि भाजपा सरकार महतारी वंदन योजना से महिलाओं को एक हजार रुपया महीना देकर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने का दावा करती है वही बाबुओं के जेब से हजारों रुपए बिजली बिल से वसूल रही है। स्मार्ट मीटर महतारी वंदन वसूली मीटर बन गया है। छत्तीसगढ़ के आम नागरिक सहित पूरी कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि स्मार्ट मीटर कों तत्काल हटाया जायें।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment