थाना कसडोल पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, घटना के 2 घंटे में किया गया कैद

SARJU PRASAD SAHU

January 5, 2026

 बलौदाबाजार-भाटापारा। थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेमरी में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को घटना के महज दो घंटे के भीतर हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 जनवरी 2026 की रात्रि ग्राम टेमरी निवासी मोतीलाल पारधी ने घरेलू विवाद के दौरान आवेश में आकर टंगिया के लकड़ी के बेठ से अपनी पत्नी मेहतरीन पारधी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पर प्रार्थी राजेश पारधी की रिपोर्ट के आधार पर थाना कसडोल में अपराध क्रमांक 15/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में कसडोल पुलिस टीम ने तत्काल ग्राम टेमरी पहुंचकर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। इस दौरान घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए तथा ग्रामवासियों से विस्तृत पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी मोतीलाल पारधी (उम्र 62 वर्ष) ने पत्नी से हुए झगड़े के बाद गुस्से में आकर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी को दिनांक 05 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी का विवरण:

नाम – मोतीलाल पारधी उम्र – 62 वर्ष निवासी – ग्राम टेमरी थाना – कसडोल

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment