जनसहयोग से बदलेगी तस्वीर: सुखा नदी बचाओ अभियान” के तहत गाद सफाई शुरू,

BHUPENDRA SINHA

April 19, 2026

छुरा /गरियाबंद :- नगर पंचायत छुरा क्षेत्र की जीवनदायिनी मानी जाने वाली सुखा नदी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आज “सुखा नदी बचाओ अभियान” की विधिवत शुरुआत की गई। अभियान के तहत नदी में वर्षों से जमा गाद (मिट्टी) की व्यापक सफाई का कार्य प्रारंभ हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

सुबह 6 बजे से शुरू हुए इस श्रमदान कार्यक्रम में युवाओं, किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। ट्रैक्टर और अन्य संसाधनों की मदद से नदी से गाद निकालने का कार्य किया गया, जिससे नदी की पुरानी धारा को पुनर्स्थापित कर जल प्रवाह को सुचारु बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर नगर पंचायत छुरा की अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंग निषाद ने कहा कि सुखा नदी क्षेत्र की जीवनरेखा है और इसकी स्वच्छता व संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़कर सहयोग करने की अपील की।

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इस पहल से नदी का जलस्तर सुधरेगा, जिससे किसानों को सिंचाई में लाभ मिलेगा और पर्यावरण संतुलन भी बेहतर होगा। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन और नागरिकों का सामूहिक प्रयास लगातार जारी है।

कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग के एसडीओ युवराम सिन्हा, जिला महामंत्री थानसिंग निषाद,पार्षद चित्ररेखा ध्रुव, रजनी गिरवर लहरे, पंचराम टंडन, देवसिंह नेताम, बलराज पटेल, नारायण पटेल, भवानीशंकर सेन, निखिल साहू, कुश साहू, अजय चंद्राकर, संतोष ध्रुव, महेंद्र द्विवेदी, चित्रसेन देवांगन, तुलसी साहू, सुनीता चंद्राकर, हेमलता ध्रुवा, वेदिका वासनिक, भगवंतीन सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment