चिरमिरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की कोरिया जिला इकाई ने चिरमिरी नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें अनुपम पांडे को नगर अध्यक्ष और सुमित केशरवानी को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की है।
नई कार्यकारिणी में कुलदीप पांडेय, कोमल सिंह और प्रतिभा गुप्ता को सह-नगर मंत्री बनाया गया है। नैतिक कुमार को नगर कार्यालय मंत्री, अभिषेक कुमार को महाविद्यालय प्रमुख, प्रफुल्ल केशरवानी को विद्यालय प्रमुख, ओम कुमार को एसएफएस प्रमुख, मनीषी अग्रहरि को एसएफडी प्रमुख, आशु कुमार को एनसीसी प्रमुख, तनय कुमार को एनएसएस प्रमुख, साक्षी कुमारी को आरकेएम प्रमुख तथा निखिल जायसवाल को सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। नगर कार्यकारिणी में सोहेल, खुशबू सिंह, दीक्षा यादव, शान्या, सत्या, अंशु, प्रियांशु विश्वकर्मा और राजू को सदस्य बनाया गया है।
नगर अध्यक्ष अनुपम पांडे ने कहा कि अभाविप का प्रत्येक कार्यकर्ता छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान, शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने और राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने और पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कोरिया जिला संयोजक बलबीर पुशाम और जिला संगठन मंत्री अशोक यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ। इस दौरान नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने छात्र हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।