नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू की माताजी का निधन, आज अंतिम संस्कार ।

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

April 21, 2026

नगर पंचायत पलारी  सहित पुरे क्षेत्र में शोक की लहर

पलारी। नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू की माताजी श्रीमती तारा देवी साहू का सोमवार, 20 अप्रैल की शाम रायपुर के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पलारी सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और उपचार के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। तारा देवी साहू अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। परिवार में उनके तीन पुत्र—घनश्याम साहू, गोपी साहू और चंदन साहू तथा एक पुत्री कल्पना साहू हैं।      मंगलवार, 21 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा। सुबह से ही नगर और आसपास के गांवों से लोग पहुंचकर अंतिम दर्शन कर रहे हैं और श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।उनके निधन से सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र में गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं नागरिकों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment