ग्राम चारभाटा में अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में शामिल हुए मोक्ष कुमार प्रधान

SARJU PRASAD SAHU

May 31, 2026

बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चारभाटा में आयोजित भव्य अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की तथा उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, ग्रामीणों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। धार्मिक वातावरण और भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ नाम संकीर्तन में सहभागिता निभाई। महायज्ञ स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने मोक्ष कुमार प्रधान का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन जैसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि नाम संकीर्तन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों को धर्म, नैतिकता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ ही कहा कि समाज को एकजुट करने और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में उनके साथ कमल नयन प्रधान, प्रशांत पंडा, उद्धव पात्र, निर्मल प्रधान, गोकुलानंद प्रधान, थबीर प्रधान, शरद प्रधान सहित ग्राम के वरिष्ठजन हरिचरण प्रधान, मधु बारीक, राधेश्याम साहू एवं अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने नाम संकीर्तन में सहभागिता करते हुए क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा, जिससे ग्राम चारभाटा धर्ममय माहौल में सराबोर नजर आया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment