सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा में किया फल वितरण; सैकड़ों समर्थक पहुंचे निवास, हजारों ने फोन पर दी बधाई,
छुरा/ गरियाबंद :- बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव का जन्मदिन रविवार को सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों समर्थक उनके निवास पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं हजारों लोगों ने फोन के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सुबह से शाम तक उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

अस्पताल में मरीजों का जाना हाल, बांटे फल,,
जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस समर्थकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। कार्यकर्ताओं ने विधायक जनक ध्रुव के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।
जन्मदिन सेवा कार्य को समर्पित करें,,
विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि हम अपने जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य करें, गरीबों की मदद करें और अपने जन्मदिन को एक सादगीपूर्ण दिन के रूप में सेवा कार्य में समर्पित करने का प्रयास करें।
इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष समद खान, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि यशपेंद्र शाह, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिगेंद्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वरी शाह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष सलीम मेमन, राजकुमारी सोनी, श्वेता चंद्राकर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मनीष ध्रुव, भावसिंग मरकाम, डागेश्वर ओटी, सरपंच भोजराज ठाकुर, नारायण ओटी, राधेश्याम सेन, पुनितराम ठाकुर उपस्थित थे।