शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए विधायक संदीप साहू एवं कविता प्राण लहरे-युधिष्ठिर नायक

SARJU PRASAD SAHU

June 25, 2026

सोनाखान/चिखली। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वनांचल अंचल तथा कसडोल विकासखंड अंतर्गत सोनाखान तहसील के ग्राम पंचायत चिखली में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कसडोल विधायक संदीप साहू एवं बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, पालक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

अपने संबोधन में दोनों विधायकों ने विद्यार्थियों को शाला प्रवेश की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का संदेश दिया। साथ ही शासन की शिक्षा संबंधी योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर वनांचल सोनाखान क्षेत्र से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, जान मोहम्मद खान, मन्नू लाल पटेल, पुरुषोत्तम प्रधान, देव कुमार साहू, अशोक कुमार बरिहा, इतवारी राम साहू, राम सिंह ठाकुर, कन्हैया नायक, गुमान सिंह बरिहा, कृष्ण कुमार नायक, धनेश्वर पटेल, रामायण सिंह पैकरा, दीपक पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, अभिभावक, माताएं-बहनें, जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय से जोड़ना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नए शैक्षणिक सत्र का उत्साहपूर्वक शुभारंभ करना रहा। शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment